नागौर: शहर के निकट अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, कोतवाली थाने में मामला दर्ज हुआ
Nagaur, Nagaur | Dec 14, 2024 नागौर शहर के निकट गुरुवार को अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं आज शनिवार को मृतक के भाई ने कोतवाली थाने में अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई राजेश घरेलू सामान व सब्जी लेने गया। पीछे से अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।जिससे उसकी मौत हो गई।