नागौर: जिला मुख्यालय पर टाउन हॉल में शनिवार को दोपहर दो बजे महिला सम्मेलन का समापन हुआ
Nagaur, Nagaur | Dec 14, 2024 जिला मुख्यालय पर टाउन हॉल में शनिवार को दोपहर दो बजे महिला सम्मेलन का समापन हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ जल संसाधन मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने किया। जानकारी अनुसार राजस्थान सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने के कारण पूरे राज्य भर के जिला मुख्यालयों पर उत्सव आयोजित किए जा रहे है। जिसके तहत शुक्रवार को किसान सम्मेलन के बाद शनिवार को महिला सम्मलेन का आयोजन किया।