नागौर: नागौर जिला मुख्यालय पर राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर महिला सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Nagaur, Nagaur | Dec 14, 2024 नागौर जिला मुख्यालय पर आज शनिवार को राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जिला प्रशासन की और से महिला सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नागौर प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी,जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी, पूर्व विधायक मोहनराम चौधरी,जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित सहित जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।