नागौर: नागौर में अधिवक्ता संघ के चुनाव सम्पन्न, बिरदीचंद सांखला बने अध्यक्ष, शहर में निकाला गया जुलूस
Nagaur, Nagaur | Dec 13, 2024 नागौर में आज शुक्रवार को अधिवक्ता संघ के चुनाव सम्पन्न हुए ।इस दौरान नागौर के बिरदीचंद सांखला को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद शहर में विजय जुलूस निकाला गया। इस दौरान नागौर के अधिवक्ताओं ने जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बिरदीचंद सांखला का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।