नागौर: 6 लाख की एमडी के साथ पकड़ी युवती को नागौर के जयसिंह ने दी सप्लाई, एनसीबी कोतवाली पहुंची
Nagaur, Nagaur | Dec 13, 2024 6 लाख की एमडी के साथ पकड़ी युवती को नागौर के जयसिंह ने दी थी सप्लाई, कोतवाली पहुंची एनसीबी। शुक्रवार को देर शाम करीब सात बजे एनसीबी की टीम नागौर कोतवाली थाने पहुंची। जानकारी अनुसरा 10 दिन पहले राजधानी जयपुर स्थित मणिपाल यूनिवर्सिटी के आसपास नशे की पुड़िया बेचते हुए जिस युवती को गिरफ्तार किया, उसके तार नागौर से जुड़े मिले हैं।