🌿रामनामी इको टूरिज्म का भव्य शुभारंभ संपन्न!🌿
रामनामी समुदाय के केंद्र ग्राम - चंदलीडीह, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़ में रामनामी समुदाय एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 24 नवंबर 2026 को रामनामी इको टूरिज्म का शुभारंभ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक जी, एवं रामनामी समुदाय के करकमलों द्वारा फीता काटकर रामनामी इको टूरिज्म का विधिवत शुभारंभ किया गया।
यह पहल क्षेत्र में पर्यटन, प्राकृतिक सौंदर्य, स्थानीय संस्कृति एवं साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इसके अंतर्गत पर्यटकों को Bamboo Rafting, Kayaking, Boating, Trekking, Night Camping, Bonfire, Cultural Dance सहित अनेक रोमांचक एवं मनोरंजक गतिविधियों का अनुभव प्राप्त होगा।
हमारा उद्देश्य ग्राम चंदलीडीह को एक आकर्षक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना तथा स्थानीय संस्कृति, प्रकृति और सामुदायिक सहभागिता को नई पहचान दिलाना है।
इस महत्वपूर्ण पहल को साकार करने में सहयोग प्रदान करने हेतु जिला प्रशासन, माननीय अतिथियों, समुदाय के वरिष्ठजनों, सदस्यों एवं सभी सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
🌿 RAMNAMI ECO TOURISM
Discover Nature. Experience Adventure. Celebrate Culture.
एक नई पहचान, प्रकृति के नाम!
#ramnamiecotourism #ramnamicommunity #grandopening #chhatisgarhtourism #ecotourism SarangarhBilaigarh ExploreChhattisgarh