जगदलपुर: नौकरी का झांसा देकर ₹8.95 लाख की ठगी, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार, होमगार्ड और फॉरेस्ट गार्ड में नौकरी लगाने का दिया था झांसा
बस्तर पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने होमगार्ड एवं फॉरेस्ट विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर चार लोगों से फोन-पे और नगद के माध्यम से कुल 8 लाख 95 हजार रुपये की रकम ली थी। नौकरी नहीं लगने के बाद पीड़ितों ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।