राजपुर: राजपुर थाना पुलिस की कार्रवाई: 3 वारंटी सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार
Rajpur, Buxar | Apr 4, 2026 राजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 वारंटियों सहित शराब के नशे में हंगामा कर रहे 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि लंबित वारंट के आधार पर सिकरौल गांव निवासी बलिराम राम और राजकुमार राम के साथ पीठारी गांव निवासी सिपरसन सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं 2 शराबी को भी गिरफ्तार किया।