लालगंज: सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर गैंग बनाकर वीडियो पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ की कार्रवाई
आजमगढ़ पुलिस के ऑपरेशन वज्रपात अभियान के तहत सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने वाले एक युवक के खिलाफ कार्रवाई की गई है । पवई थाना पुलिस को सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान जानकारी मिली थी। कुछ युवक इंस्टाग्राम पर गैंग बनाकर वीडियो पोस्ट कर रहे हैं और समूह में घूमकर उसका प्रदर्शन कर रहे हैं । पुलिस जांच के दौरान विनय कुमार सिंह का नाम प्रकाश में आया।