सिरमौर: बैकुंठपुर में दबंगों ने कार से यात्री बस पर की पत्थरबाजी, एक महिला घायल
Sirmour, Rewa | Mar 15, 2026 दबंगई: बैकुंठपुर में कार सवार युवकों ने यात्री बस पर की पत्थरबाजी, महिला घायल रीवा जिले के बैकुंठपुर कस्बे में बेखौफ बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। शनिवार की देर शाम क्योटी चौराहे के पास कार सवार कुछ युवकों ने एक यात्री बस पर अचानक पत्थरबाजी कर दी। इस हमले में बस का अगला कांच चकनाचूर हो गया, जिसकी चपेट में आने से बस में सवार एक महिला यात्री घायल हो