मुरैना नगर: टीईटी अनिवार्यता पर शिक्षकों का उबाल, चंबल कॉलोनी से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर सरकार से पुनर्विचार की मांग की
मुरैना में टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने आज बुधवार शाम चंबल कॉलोनी से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन क़ो ज्ञापन सौंपा। उन्होंने 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से मुक्त रखने और सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने की मांग की। शिक्षकों ने इसे अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा कि परीक्षा का दबाव तनाव बढ़ा रहा है।