पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन पर बढ़ते ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने किया निरीक्षण
पटना जंक्शन क्षेत्र में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए बुधवार की शाम 5 बजे पटना के ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जीपीओ के पास बने मल्टी मॉडल पार्किंग हब, टाटा पार्किंग और बुद्धा स्मृति पार्किंग का जायज़ा लिया। यातायात दबाव कम करने के लिए पार्किंग स्थलों के पूर्ण उपयोग को लेकर नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया।