पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर पप्पू यादव गरजे, कहा - भाजपा चोरी से बिहार जीतना चाहती है
बुधवार की शाम 5 बजे पटना एयरपोर्ट पर सांसद पप्पू यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा भाजपा चोरी के माध्यम से बिहार को जीतना चाहती है। आज राजनीति में धृतराष्ट्र और दुर्योधन जैसे चरित्र हावी हो चुके हैं लेकिन अर्जुन के रूप में सिर्फ राहुल गांधी ही सच्चाई और न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग़ का आरोप लगाया