पटना ग्रामीण: बिहार में अपराध पर नकेल कसने की तैयारी, पुलिस बनाएगी 'शूटर सेल': ADG कुंदन कृष्णन
बिहार में बढ़ते अपराध और हत्या की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अब पुलिस मुख्यालय ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस मुख्यालय ने ‘शूटर सेल’ बनाने का फैसला लिया है। इस विशेष सेल के तहत सभी जिलों से शूटरों का डाटा इकट्ठा किया जाएगा। पटना में बुधवार की शाम 4 बजे ADG कुंदन कृष्णन ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध में शामिल पेशेवर शूटर का पूरा डाटा तैयार किया जाएगा।