पटना ग्रामीण: तेजस्वी यादव का चुनाव आयोग पर हमला, कहा- आयोग बीजेपी के इशारे पर कर रहा है काम
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। इस बीच, राजद नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि आयोग की कार्यशैली निष्पक्ष नहीं रह गई है। बुधवार की शाम 6 बजे पटना में तेजस्वी यादव ने कहा,अभी अभियान में तो 8-10 दिन बाकी है तो ये आंकड़े कहां से आ रहे हैं? या तो पहले से सब कुछ तय हो चुका है।