पटना ग्रामीण: पीएम के मोतिहारी दौरे से पहले मंत्री श्रवण कुमार का बयान, कहा- बेघरों की ज़रूरत पहले पूरी होती तो बेहतर था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोतिहारी दौरे से पहले जदयू प्रदेश कार्यालय पटना में बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे मंत्री श्रवण कुमार ने एक अहम मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास अब भी मकान नहीं है, उनकी जरूरतों को पहले ही पूरा किया गया होता तो ज्यादा बेहतर होता। मंत्री ने कहा,राज्य में आज भी हजारों ऐसे परिवार हैं जो प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र है।