नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के कर्मडीह गांव से नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त उसी गांव निवासी शुभम कुमार है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि उक्त व्यक्ति पर नबीनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज थी. जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.