नाथद्वारा: नाथद्वारा विधायक की एक और अनूठी पहल: हर विकास कार्य की शिला पट्टिका पर लगेगा क्यूआर कोड
नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने क्षेत्र में विकास कार्यों की पारदर्शिता और जवाबदेही को सुदृढ़ करने हेतु एक अभिनव डिजिटल पहल की घोषणा की है, जिसके अंतर्गत अब क्षेत्र में होने वाले प्रत्येक विकास कार्य के उद्घाटन बोर्ड पर एक विशेष QR कोड अनिवार्य रूप से लगाया जाएगा।