राजसमंद: नाथद्वारा: बार एसोसिएशन राजसमंद चुनाव 2026: अध्यक्ष पद पर बहादुर सिंह चारण और सचिव पद पर बालकृष्ण बेरवा ने भरा नामांकन
राजसमंद। बार एसोसिएशन राजसमंद वर्ष 2026 के चुनाव को लेकर आज पहले दिन नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हुई। अध्यक्ष पद हेतु बहादुर सिंह चारण तथा सचिव पद हेतु बाल कृष्ण जी बेरवा ने अपने समर्थकों के साथ चुनाव अधिकारी अनिल जोशी के समक्ष पहुंचकर विधिवत रूप से अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।