जहानाबाद : जिले के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान सदर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टरों के नदारद रहने से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, जब अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्यकर्मियों से डॉक्टरों की अनुपस्थिति को लेकर सवाल पूछा गया तो वे जवाब देने के बजाय हाथ जोड़कर बात टालते नजर आए, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर खामियां उजागर हो गईं।