जहानाबाद : जिले के काको थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 822.96 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान शराब तस्करी में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त करते हुए गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद एवं संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।