Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
vofstudio
1
ना बेटा ना बहु... वृद्धाआश्रम ही है अब घर वानप्रस्थ वृद्धाश्रम सेवा सदन पहुंची सोशल वर्कर सोनाली धवन #SevaBhav #oldageho...
Panipat, Panipat
| Mar 7, 2026
#sevabhav
#oldageho...
MORE NEWS
सनौली यमुना में स्नान के दौरान कुंड में डुबे छात्र का शव 20 घंटे बाद पंजाब के गोतोखोर टीम ने बरामद किया।
Panipat, Panipat | Jun 16, 2026
संघ का उद्देश्य संगठित, संस्कारित और सशक्त समाज का निर्माण : रामेश्वर् दास --हिंदू समाज का संगठित करना और व्यक्ति निर्माण करना संघ का कार्य --तरुण व्यवसायी संघ शिक्षा वर्ग का हुआ समापन पट्टी कल्याणा स्थित माधव सृष्टि केंद्र में चल रहे तरुण व्यवसायी संघ शिक्षा वर्ग का सोमवार को समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आर्य शिक्षण संस्थान व युवा उद्योगपति,समाजसेवी निखिल सिंगला तथा मुख्य वक्ता के तौर पर रामेश्वर दास क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान निखिल सिंगला ने स्पेशल बच्चों के लिए इंस्टीट्यूट खोलने की बात कही व सभी को अच्छा भोजन मिले ऐसा कार्य करना चाहिए। मुख्य वक्ता रामेश्वर दास ने शिक्षार्थियों व समाज के लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का काम 1925 में शुरू हुआ और आज संघ सौ वर्ष का हो गया है। संघ के संस्थापक डॉक्टर केशवराव बलिराम हेडगेवार बचपन से ही देशभक्त और स्वतंत्रता सेनानी थे। जब संघ शुरू हुआ तो उसकी प्रतिज्ञा में भी भारत को स्वतंत्र कराने की बात जोड़ी गई। बाद में डॉक्टर साहब जेल में भी गए लेकिन देश की उस समय की स्थिति को देखकर उनको लगा कि हिंदू समाज जब तक कमजोर रहेगा तब तक भारत का भला नहीं हो सकता। इसीलिए उन्होंने हिंदू समाज को संगठित करने के लिए संघ का काम शुरू किया। संघ का पहला काम हिंदू समाज का संगठित करने का है। संघ का दूसरा काम व्यक्ति निर्माण का है। समाज में देशभक्ति, ईमानदारी, अनुशासन और सच्चाई के मूलभूत गुण होने चाहिएं, क्योंकि जैसा समाज होगा वैसा देश होगा। विनोबा भावे जी ने कहा था कि भारत को बनाने से पहले व्यक्ति बनाओ, यही काम संघ कर रहा है। आज सारे देश में पूर्व से लेकर पश्चिम तक, उत्तर से लेकर सुदूर दक्षिण तक हिमालय के विशाल शिखरों से लेकर समुद्र तट की समुद्र तक संघ की 87 हज़ार शाखाएं लग रही हैं, जिसमें लाखों स्वयंसेवक प्रतिदिन आते हैं और ये स्वयंसेवक समाज जीवन के हर क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन के लिए अपने-अपने संगठनों के माध्यम से प्रयासरत हैं। यही संघ का कार्य है। आप सब लोगों से निवेदन है कि संघ के नज़दीक आकर देखिए, संघ के कार्य को समझिए और ठीक लगे तो इसमें सहयोग कीजिए। इस संघ शिक्षण वर्ग के कार्यवाह नरेश ने वर्ग की विस्तृत जानकारी दी और बताया की यह वर्ग 1 जून से प्रारंभ होकर 16 जून समाप्त होगा ,प्रदेशभर से कुल 203 शिक्षार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा 26 शिक्षकों ने शिक्षार्थियों को प्रशिक्षित करने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत की। प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षकों तथा शिक्षार्थियों के रहने, खाने, पीने इत्यादि की दैनिक नित्य कार्यों की व्यवस्थाओं के लिए 35 प्रबंधकों ने दिन-रात अपना सहयोग किया।वर्ग सर्वाधिक कृष्ण कुमार जी,वर्ग पालक के रूप में पुरुषोत्तम ने पूरा समय रहकर वर्ग का संचालन किया। इस अवसर जिला संघ चालक अनूप कुमार ,विभाग संघचालक सुधीर जी, सह विभाग संघचालक सुशील जी तथा क्षेत्र के हजारों प्रतिष्ठित व्यक्तियो ,माता -बहनो व युवाओ ने सहभागिता की।
Panipat, Panipat | Jun 16, 2026
अपराध नियंत्रण और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता : एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस अपराध समीक्षा बैठक में थाना प्रबंधकों, चौकी इंचार्जों व क्राइम यूनिट प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मंगलवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रबंधकों, क्राइम यूनिट प्रभारियों एवं चौकी इंचार्जों के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित कर कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा लंबित मामलों की समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बैठक में स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाना, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में एएसपी हर्षित गोयल आईपीएस, डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीएसपी सुरेश कुमार सैनी, डीएसपी राजबीर सिंह, डीएसपी नरेंद्र सिंह, डीएसपी नवीन संधू, डीएसपी आत्माराम, डीएसपी मुकेश, डीएसपी प्रणय तथा सभी थाना प्रबंधक, क्राइम यूनिट प्रभारी एवं चौकी इंचार्ज उपस्थित रहें। अपराध समीक्षा बैठक से पूर्व जिला न्यायवादी श्री संजीव कुमार ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने वाले चालानों की जांच, त्रुटियों को दूर करने तथा निर्धारित समय सीमा में चालान जमा कराने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बैठक में अधिकारियों, थाना प्रबंधकों व चौकी इंजार्जों को निर्देश दिए कि किसी भी मुकदमे की जांच अनावश्यक रूप से लंबित न रखी जाए। प्रत्येक मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कर निर्धारित समय सीमा में चालान माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएं, ताकि पीड़ित को समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने विशेष रूप से महिला विरुद्ध अपराधों के मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए तथा थाना प्रबंधक स्वयं उनकी नियमित मॉनिटरिंग करें। *शिकायतकर्ताओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार करें* पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि थाना एवं चौकी में शिकायत लेकर आने वाला प्रत्येक व्यक्ति के साथ सम्मान और संवेदनशील व्यवहार करें और शिकायतकर्ताओं की बात गंभीरता से सुनकर उनकी शिकायतों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार का अभद्र व्यवहार पुलिस की छवि को प्रभावित करता है और इसे किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि थाना और चौकी स्तर पर आमजन के साथ होने वाला व्यवहार ही पुलिस की वास्तविक पहचान बनाता है। इसलिए प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सेवा भाव के साथ कार्य करते हुए आमजन का विश्वास मजबूत करने का प्रयास करे। *आदतन अपराधियों और वांछित आरोपियों पर रखें कड़ी नजर* पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने सभी थाना प्रबंधकों को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित गश्त और नाकाबंदी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की जाए तथा आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। उद्घोषित अपराधियों, पीओ और बेल जंपर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं। इसके साथ ही लंबित मामलों में वांछित आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपराधिक घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करें। अपराध की रोकथाम और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि अपराधियों में कानून का भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम रहे। *भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति* पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बैठक में पुन: स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। अनुशासन, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा अधीनस्थ कर्मचारियों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
Panipat, Panipat | Jun 16, 2026
विकास की तस्वीर या व्यवस्थाओं पर सवाल? - स्थानीय निवासियों द्वारा भेजा गया विडियो। #क्या_यही_विकास_है #ग्राउंड_रिपोर्ट #जनता_का_सवाल #स्थानीय_निवासी #वायरल_वीडियो #सिस्टम_पर_सवाल #विकास_की_हकीकत #BreakingNews #GroundReality #PublicVoice #DevelopmentDebate #LocalNews #MJ24News #NewsUpdate #IndiaNews #MJ24News #सच_के_साथ #जनता_की_आवाज #खबर_वही_जो_सही #ग्राउंड_जीरो_रिपोर्ट #आपकी_खबर_हमारी_जिम्मेदारी
Panipat, Panipat | Jun 16, 2026
बापौली सब डिवीजन बिजली निगम कर्मचारियों ने एग्रो डिस्काम बनाने के विरोध में रोष प्रदर्शन किया।
Panipat, Panipat | Jun 16, 2026