लालगंज: लालगंज क्षेत्र से पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित 2 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, स्कॉर्पियो व मोबाइल बरामद
लालगंज थाना पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी। लालगंज थाने पर पंजीकृत गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित 2वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। रविवार दोपहर बाद 3:00 बजे सीओ लालगंज ने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम तथा गो तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही के अनुक्रम में वांछित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।