हल्द्वानी में बेल्ट लहराकर राहगीरों पर हमला, 3 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी डिग्री कॉलेज के पास शुक्रवार शाम बाइक सवार युवकों द्वारा राह चलते लोगों पर बेल्ट से हमला करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो सामने आते ही एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने पुलिस टीम को तत्काल सक्रिय किया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब तीन घंटे के भीतर छह आरोपियों को पकड़ लिया। इनमें चार बालिग और दो नाबालिग बताए जा रहे हैं।
गिरफ्तार किए गए बालिग आरोपियों के नाम
-सीतेश आर्य (25), निवासी दमुवाढूंगा, काठगोदाम.
-गोपाल आर्य (30), निवासी दमुवाढूंगा, काठगोदाम.
-कुणाल बिष्ट (22), निवासी दमुवाढूंगा, काठगोदाम.
-विशाल कुमार (27), निवासी दमुवाढूंगा.
पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद चारों आरोपी माफी मांगते हुए भी नजर आए। सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की गुंडागर्दी और राहगीरों से मारपीट को लेकर पुलिस ने सख्त कार्रवाई का संदेश दिया है।
#Haldwani #NainitalPolice #UttarakhandPolice #CrimeNews #HaldwaniNews #Nainital #PoliceAction #ViralVideo #उत्तराखंड #पहाड़समाचार #pahadsamachar
Dehradun, Dehradun | Aug 15, 2026