तरबगंज: रामपुर टेंगरहा में पिकअप की टक्कर से 7 वर्षीय लड़की का टूटा पैर, पीड़ित की तहरीर पर चालक के खिलाफ केस दर्ज
रामपुर टेगरहा निवासी प्रदीप पुत्र बाबूलाल ने थाने में केस दर्ज कराया है कि उनकी लड़की सुरभी उम्र 7 वर्ष गुरुवार की सुबह 7 बजे घर से 50 मीटर की दूरी पर किराना की दुकान पर गई थी। वापस आ रही थी कि लापरवाही पूर्वक पिकअप चालक भोले पुत्र रघुनंदन उर्फ राघव निवासी पान्डेय पुरवा ने उसके दाहिने पैर पर गाड़ी चढ़ा दिया।