तरबगंज: चोरी समेत कई अपराधों में वांछित आरोपी को वजीरगंज पुलिस ने बेलिया से किया गिरफ्तार
वजीरगंज पुलिस ने चोरी समेत कई अपराधों के आरोपी न्यायालय से वांछित सती राम पुत्र लक्ष्मण निवासी बेलिया को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया lथानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि आरोपी न्यायालय से वांछित चल रहा था जिसे पुलिस टीम ने गिरफ्तार करने में सफ़लता हांसिल की l गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक विश्वास कुमार चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक पंकज यादव, शामिल रहे।