तरबगंज: न्यायालय से वांछित चल रहे दो वारंटियों को उमरी बेगमगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
न्यायालय से वांछित चल रहे दो वारंटियों को उमरिबेगमगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा ने रविवार को बताया कि, न्यायालय से वांछित चल रहे मारपीट के आरोपी मनोज कुमार सिंह निवासी उमरीडिहा व अवैध असलहा रखने के आरोपी अलखराम यादव निवासी परास पट्टी पुरवा थाना उमरिबेगमगंज को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।