तरबगंज: सुदामापुर निवासी महिला ने गांव के ही विपक्षी पर जमीन के विवाद को लेकर मुक्का थप्पड़ मारने पीटने का लगाया आरोप दर्ज कराई
सुदामापुर निवासी राजपति पत्नी मंगल यादव ने केस दर्ज कराया है कि, जमीन जोतने के विवाद को लेकर गांव के ही केशव प्रसाद व बनवारी ने गाली गलौज देते हुए मुक्का थप्पड़ से मारा है। तथा जान से मारने की धमकी दी है। थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने शनिवार को बताया कि ,मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।