तरबगंज: नवाबगंज गोंडा राजमार्ग पर आमने-सामने दो डंपरों की हुई टक्कर में एक चालक की मौत व एक हुआ गंभीर रूप से घायल
सहजनी चौकी के पास में बीती रात्रि में 1 बजे 2 डम्परों में आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गई ।जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने दोनों घायलों को इलाज हेतु जिला अस्पताल भिजवाया जहां पर बबन उम्र 37 वर्ष निवासी सिरसा की मौत हो गई।वही सूरज उम्र 30 वर्ष निवासी कूडेभार जनपद सुल्तानपुर का इलाज चल रहा है।