तरबगंज: अनुभुला में नाली के विवाद को लेकर दबंगों ने एक युवक को लाठी डंडे से पीटा, चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज
अनुभुला निवासी स्वामीनाथ गौतम ने केस दर्ज कराया है कि, शनिवार सुबह नौ बजे नाली विवाद को लेकर जयकरन, चंद्रप्रकाश मोनू व आशीष ने गाली -गलौज करते हुये लाठी डंडे से मारपीट करने लगे जिससे पीड़ित के सिर में गंभीर चोट आयी है। जिसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज गोण्डा रेफर किया गया है।थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि, केस दर्ज कर जांच की जा रही है।