भांडेर: पिप रौआ कलां में डूब से प्रभावित भूमि के बदले उपजाऊ जमीन की मांग, अधेड़ ने एसडीएम से की शिकायत
Bhander, Datia | Apr 7, 2026 भाण्डेर तहसील के ग्राम पिपरौआ कलां निवासी रामनिवास अहिरवार ने तहसील कार्यालय पर भांडेर एसडीएम सोनाली राजपूत को आवेदन देकर पट्टे में मिली कृषि भूमि के स्थानांतरण की मांग की है। मंगलवार शाम 04 बजे उन्होंने बताया कि उन्हें सर्वे नंबर 609/3 रकबा 0.14 हेक्टेयर और सर्वे नंबर 848 रकबा 0.50 हेक्टेयर भूमि पट्टे में मिली थी।