खरगौन: पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि पर समर्पण निधि अभियान, बीजेपी प्रभारी राघवेंद्र गौतम ने जिला कार्यालय में बैठक ली
जानकारी के अनुसार आज मंगलवार दोपहर 3 बजे के लगभग प्राप्त जानकारी के अनुसार खरगोन में भाजपा के संभागीय प्रभारी राघवेंद्र गौतम की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें आजीवन समर्पण निधि अभियान की घोषणा की गई।जो आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी से शुरू हुआ। इस अभियान के तहत जुटाई गई राशि का 75 प्रतिशत हिस्सा जिले को मिलेगा। प्रभारी ने बताया।