खरगोन बस स्टैंड पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। जहां अपने परिजनो को खरगोन बस स्टेंड पर लेने पहुंचे व्यक्ति की बाईक निजी बस के चालक की लापरवाही से बस में घुस गई। वह तो गनीमत रही कि समय रहते अनियंत्रित बस दुकान के चबूतरे से टकराकर रुक गई अगर बस ज्यादा पीछे आती तो बस की चपेट में आकर छोटे बच्चे की जान भी जा सकती थी ।