खरगोन जिले के कसरावद तहसील की कामोदवाडा गांव की महिलाओं ने गांव में शराब बंद करने की मांग की है। मंगलवार को 2 बजे महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एडिशनल एसपी मनोहरसिंह बरिया को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि गांव में अवैध शराब बिक रही है। बच्चों की परीक्षा सिर पर आ गई है। विवाद होने से वह पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं।