खरगौन। सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा डिजिटल जागरूकता विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने और साइबर खतरों से बचाने के बारे में जागरूक करना था।