खरगौन। कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। मंगलवार को जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर, एसडीएम बीएस कलेश, संयुक्त कलेक्टर सत्यनारायण दर्रो एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री पूर्वा मण्डलोई ने आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।