भारत मंडपम में महक रहे कोरबा के सुगंधित चावल...
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में कोरबा और दंतेवाड़ा के कृषक उत्पादक संगठन एफपीओ छत्तीसगढ़ के स्थानीय एवं जैविक कृषि उत्पादों की पहचान देशभर में पहुंचा रहे हैं।
प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना के तहत मिले स्टॉल पर कोरबा के महामाया एफपीओ द्वारा सुगंधित चावल, ब्लैक राइस, काजू, चीनी शक्कर चावल, रामजीरा चावल सहित विभिन्न स्थानीय उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं। उत्पादों की विशिष्ट गुणवत्ता, खुशबू और आकर्षक पैकेजिंग आगंतुकों को आकर्षित कर रही है।
13 से 27 नवंबर तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय मेले के माध्यम से स्थानीय किसानों को बड़े बाजार से जुड़ने, उत्पादों की ब्रांडिंग और बेहतर मूल्य प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।
#IITF2026
#IndiaInternationalTradeFair
#KorbaDistrict
#Chhattisgarh
7 views | Korba, Chhattisgarh | Nov 20, 2026