मानपुर: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथी महोत्सव के चौथे दिन उमड़ी पर्यटकों और ग्रामीणों की भीड़, जनजातीय नृत्य रहा आकर्षण
Manpur, Umaria | Sep 27, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अंतर्गत धमोखर बफ़र परिक्षेत्र के पर्यटन परासी गेट के समीप आयोजित हाथी महोत्सव के चौथे दिन पर्यटकों और स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ रही।इस दौरान लोगो ने हाथियों को गन्ना, केला और अन्य फल खिलाये।वहीं कार्यक्रम मे जनजातीय नृत्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। बता दें कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 5 दिवसीय हाथी महोत्सव का आयोजन किया गया है।