पाली: नाराहट पुलिस ने लड़ाई-झगड़े के मामले में थाना क्षेत्र के तीन निवासियों पर की शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई
Pali, Lalitpur | May 28, 2026 थाना नाराहट पुलिस ने लड़ाई झगड़े के मामले को लेकर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी तीन आरोपियों पर शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें गुरुवार दोपहर के समय गिरफ्तार कर लिया। उक्त आरोपियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के बाद पुलिस द्वारा उन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।