गुरुवार को शाम 4 बजे देवेंद्रनगर पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में पन्ना पुलिस द्वारा देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे प्रोजेक्ट में हुई बड़ी चोरी का सफल खुलासा करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।