बाड़मेर: बाड़मेर के ग्रामीण इलाकों में रविवार को मूसलाधार बारिश, पानी से भरे खेत और सड़कों पर जलभराव
Barmer, Barmer | Aug 2, 2026 बाड़मेर के गांवों में रविवार को तेज बारिश हुई। उंडखा की रपट पर तेज पानी बहा, जिससे झरने जैसा दृश्य दिखा। बारिश के बाद खेतों में पानी भर गया और सड़कों पर जलभराव से वाहन चालकों को दिक्कत हुई। मौसम विभाग ने अगले 12 घंटे के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।