शिवपुरी नगर: टेकरी पर मोतियों की माला बनाकर परिवार का जीवन यापन करने वाली महिला ने दुकानदार पर परेशान करने के आरोप लगाए
जोगी मोहल्ला मे रहने वाली महिला रानी योगी पत्नि अमरसिंह योगी ने जानकारी देते हुए बताया की वह कई वर्षों ने सदर बाजार टेकरी पर रोड़ पर पटा लगाकर मोतियों की माला बनाने का काम करके अपने परिवार का जीवन यापन कर रही है। जिसे अब एकता ज्वेलर्स का संचालक मुन्ना सोनी परेशान कर रहा है। एवं उसके बेटे की भी थाने में झूठी शिकायत कर दी। जिसकी शिकायत उसने एसपी से की है।