शिवपुरी नगर: मनियर में रुपये न देने पर सिर पर फोड़ी बियर की बोतल, युवक हुआ घायल
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले फतेहपुर के रहने वाले कृष्णा यादव ने बताया कि वह शादी समारोह में शामिल होने मनियर में गया हुआ था इसी दौरान चार युवक आए जो कि रुपए मांग रहे थे रुपए नहीं देने पर दो युवक भूरा और संदीप ने बीयर सिर में मार दी जिसके कारण वह गंभीर घायल हो गया. जिसका आज गुरूवार की दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल में उपचार जारी हैं.