शिवपुरी नगर: कृष्णपुरम कॉलोनी में नवविवाहिता ने ITBP में पदस्थ पति पर लगाया दूसरी शादी का आरोप, ससुराल में किया हंगामा
शहर में अजब मामला सामने आया हैं। जहां एक नव विवाहिता निकिता वंशकार ने अपनी सास लक्ष्मी रावत पर आईटीबीपी में पदस्थ पति सचिन रावत की दूसरी शादी करवाने के गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी ससुराल में जमकर हंगामा कर दिया। नवविवाहिता का आरोप हैं कि उसकी सास ने छुट्टी ना मिलने की झूठी बात कहते हुए चोरी छुपे अपने बेटे को बुलाकर दूसरी शादी करा दी।