शिवपुरी नगर: रातौर गांव में खेत पर काम कर रहे किसान पर जंगली भालू का हमला
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम रातौर के रहने वाले जसवंत रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने छोटे भाई राकेश रावत के साथ खेत पर काम कर रहा था। तभी एक काले रंग के भालू ने उसके भाई राकेश पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु शिवपुरी के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका गंभीर हालत में उपचार जारी है।