शिवपुरी नगर: हिनोतिया गांव के पास शादी समारोह में जा रहे व्यक्ति से दो लोगों ने पैसे छीने, विरोध करने पर किया हमला
हिनोतिया के रहने वाले गौरीशंकर आदिवासी ने जानकारी देते हुए बताया की उसका पिता शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी गांव के पास ही दो लोगों ने उसके पिता की जेब से छीन लिए जब उसके पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपीयों ने उन पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु शिवपुरी के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।