उज्जैन: कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद, मंदिर समिति ने किया सम्मान 🏛️🙏
मध्य प्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने उज्जैन पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन लाभ प्राप्त किए। उन्होंने बाबा महाकाल के दरबार में शीश नवाकर प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की। दर्शन के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर द्वारा कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का पारंपरिक रूप से आत्मीय स्वागत एवं सत्कार किया गया।
#UjjainNews #GovindSinghRajput #Mahakaleshwar #MPNews #siti24ujjain