उज्जैन: मशहूर अभिनेता मनोज जोशी ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया अद्भुत अनुभव 🎬🔱
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता मनोज जोशी ने आज उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। उन्होंने तड़के होने वाली पावन भस्म आरती में शामिल होकर करीब दो घंटे तक भगवान शिव की आराधना की और इस दिव्य नजारे को निहारा। दर्शन के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने उनका आत्मीय स्वागत एवं सत्कार किया। अपने अनुभव को साझा करते हुए मनोज जोशी ने भस्म आरती के दृश्य को अद्भुत और अविस्मरणीय बताया। उन्होंने कहा कि कालों के काल महाकाल से उन्होंने राष्ट्र के युवाओं को शक्ति प्रदान करने और सभी देशवासियों के कल्याण की मंगल कामना की है।
#UjjainNews #ManojJoshi #Mahakaleshwar #BhasmaAarti #siti24ujjain