MPL के तानाशाही रवैये के खिलाफ स्थानीय और विस्थापित हाइवा मालिकों ने प्रेस वार्ता की। निरसा विधायक अरुप चटर्जी ने कहा कि MPL सड़क मार्ग से कोयला परिवहन समझौते का पालन नहीं कर रहा, जिससे हाइवा मालिकों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। 21 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना और रेल रोको आंदोलन की चेतावनी दी गई है।