राज्यमंत्री तिरंगा यात्रा में हुई शामिल
---
सतना 12 अगस्त 2026/ #सतना जिले के रैगांव विधानसभा क्षेत्र के सिंहपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने यात्रा में सम्मिलित होकर राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन में सहभागिता की। हाथों में तिरंगा और हृदय में देशभक्ति का भाव लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा में भाग लिया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सिंहपुर स्थित सांदीपनि विद्यालय से हुआ। यहां से यात्रा प्रारंभ होकर सिंहपुर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मुख्य बाजार सिंहपुर चौराहा पहुंची, जहां यात्रा का भव्य समापन हुआ। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान ने वातावरण को राष्ट्रभक्ति से भर दिया। ‘हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ-साथ तिरंगे के प्रति सम्मान, गौरव और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चल रहे इस अभियान में समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिल रही है। सिंहपुर में आयोजित तिरंगा यात्रा भी इसी राष्ट्रव्यापी अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी रही। यात्रा में शामिल लोगों में देश के प्रति गौरव और उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। युवाओं और कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ तिरंगा लहराते हुए भारत माता के जयकारे लगाए।
नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर कार्यकर्ताओं और नागरिकों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव, सम्मान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से नई पीढ़ी को भी राष्ट्रध्वज के महत्व, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और देश के प्रति अपने कर्तव्यों की जानकारी मिलती है।
#HarGharTiranga2026
#HarGharTiranga
#JansamparkMP
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
57 views | Satna, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026